Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान रॉयल्स ने विक्रम राठौड़ को टीम का बल्लेबाजी कोच किया नियुक्त

September 20, 2024

राजस्थान रॉयल्स ने विक्रम राठौड़ को टीम का बल्लेबाजी कोच किया नियुक्त

नयी दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को अपनी टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

राठौड़ ने भारत के लिए छह टेस्ट और सात एकदिवसीय खेले थे। वह 2019 में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच बने थे। भारतीय टीम के साथ जुड़ने से पहले वह राष्ट्रीय चयनकर्ता की भूमिका भी निभा चुके हैं। वहीं घरेलू क्रिकेट में वह पंजाब और हिमाचल की टीम को भी बतौर कोच अपनी सेवाएं दे चुके थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें