
Rajasthan Royals : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी से अपना रास्ता अलग कर लिया है। बता दें कि द्रविड़ पिछले सीजन में ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे, लेकिन उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। आईपीएल 2025 में राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ तक का सफर तय नहीं कर सकी थी।
राजस्थान रॉयल्स ने दी विदाई
राजस्थान रॉयल्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर द्रविड़ को धन्यवाद दिया गया। फ्रेंचाइजी ने लिखा कि द्रविड़ रॉयल्स के सफर का अहम हिस्सा रहे हैं और उन्होंने खिलाड़ियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया है। पोस्ट में यह भी बताया गया कि संरचनात्मक समीक्षा के बाद द्रविड़ को एक व्यापक भूमिका ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया।
Your presence in Pink inspired both the young and the seasoned. 💗
Forever a Royal. Forever grateful. 🤝 pic.twitter.com/XT4kUkcqMa
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 30, 2025
आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन
पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच खेले थे, जिसमें से टीम सिर्फ 4 जीत हासिल कर पाई और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। टीम 8 अंकों के साथ तालिका में 9वें स्थान पर रही और उसका नेट रन रेट -0.549 रहा। हालांकि, इसी दौरान टीम को वैभव सूर्यवंशी जैसा युवा खिलाड़ी मिला, जिसने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान खींचा।
Official Statement pic.twitter.com/qyHYVLVewz
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 30, 2025
भारतीय टीम के साथ मिली बड़ी सफलता
बता दें कि राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के भी हेड कोच रह चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अपने शांत स्वभाव और सकारात्मक कोचिंग शैली के लिए मशहूर द्रविड़ खिलाड़ियों को कभी दबाव में नहीं लाते थे, बल्कि उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...