Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raman Vijayan होंगे चेन्नईयिन FC के सहायक कोच

March 17, 2023

Raman Vijayan होंगे चेन्नईयिन FC के सहायक कोच

चेन्नई : चेन्नईयिन एफसी (सीएफसी) ने शुक्रवार को भारत के पूर्व स्ट्राइकर रमन विजयन को टीम के सहायक कोच के तौर पर नियुक्त किया है। खासा अनुभवी तमिलनाडु के 49 वर्षीय विजयन मुख्य कोच थॉमस ब्रेडरिक और शेष कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर चेन्नईयिन एफसी को अपनी सेवा देंगे। चेन्नईयिन एफसी के सह-मालिक वीटा दानी ने विजयन की नियुक्ति पर कहा, ‘‘हम रमन विजयन के टीम से जुड़ने से बेहद खुश हैं। विजयन के प्रबंधकीय अनुभव के साथ संयुक्त रुप से जुड़ने और तराशने वाली उनकी प्रतिभा सीएफसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।’’

विजयन ने इससे पहले इंडियन सुपर लीग के 2015-16 सत्र के दौरान दिल्ली डायनामोज के साथ काम किया था। उन्होंने चेन्नई एफसी, चेन्नई यूनाइटेड और बेंगलुरु से साउथ यूनाइटेड के साथ भी महत्वपूर्ण प्रबंधकीय भूमिकाएँ निभाई हैं। सीएफसी सहायक कोच के रुप में अपनी नई भूमिका पर उत्साह व्यक्त करते हुए विजयन ने कहा, ‘‘मैं चेन्नईयिन परिवार का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। खुद एक स्थानीय खिलाड़ी होने के नाते सीएफसी के साथ काम करना बड़े सम्मान की बात है। मेरा मकसद दीर्घावधि लक्ष्य रखना और उसे हासिल करना है, खासकर जमीनी-स्तर पर टीम का विकास करना है। मेरे लिए युवा खिलाड़यिों की प्रतिभा में निखार लाना और जमीनी स्तर पर खिलाड़यिों को मजबूत करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। हर साल हमें और अधिक से अधिक प्रतिभाओं को सामने लाना चाहिए और हमारे लिए खिलाड़यिों को मुख्य टीम का हिस्सा बनाना महत्वपूर्ण होना चाहिए। आगामी वर्षों में यही हमारा बड़ा ध्येय रहेगा।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से अधिक से अधिक स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हमारे पास उचित स्काउटिंग और संरच नात्मक योजना होगी। विजियन ने 30 अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन करने के अलावा कोचिंग में सफल बदलाव करने से पहले अपने शानदार पेशेवर करियर के दौरान देश के कुछ शीर्ष क्लबों का प्रतिनिधित्व भी किया। जिसमें ईस्ट बंगाल, मोहम्मडन एससी, डेम्पो एससी, एफसी कोचीन और महिंद्रा यूनाइटेड शामिल हैं। नेशनल फुटबॉल लीग 2007 में आई-लीग के रुप में पुन: ब्रांडेड के रुप में अपने 11 साल के अस्तित्व में विजयन बाइचुंग भूटिया के साथ केवल दो शीर्ष भारतीय गोल स्कोररों में से एक थे। चेन्नईयिन एफसी वर्तमान में हीरो सुपर कप 2023 की तैयारी कर रहा है, जहां वह 11 अप्रैल को केरल में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ अपने खेल अभियान की शुरुआत करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें