Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रोइन की चोट के कारण ‘कुछ मैचों’ से बाहर रहेंगे रैशफोर्ड : टेन हैग

April 13, 2023

ग्रोइन की चोट के कारण ‘कुछ मैचों’ से बाहर रहेंगे रैशफोर्ड : टेन हैग

मैनचेस्टर : मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच एरिक टैन हैग ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड के फॉरवर्ड खिलाड़ी मार्कस रैशफोर्ड ग्रोइन की चोट के कारण अगले ‘कुछ मैचों’ से बाहर रहेंगे, हालांकि वह सीजन खत्म होने से पहले मैदान पर लौट आयेंगे। गौरतलब है कि रैशफोर्ड पिछले सप्ताहांंत एवरटन के खिलाफ खेले गये मैच के समाप्त होने से 10 मिनट पहले लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गये थे।

सेविला के विरुद्ध होने वाले यूनाइटेड के यूएफा यूरोपा लीग क्वार्टरफाइनल के पहले चरण से पूर्व बुधवार को जब टेन हैग से रैशफोर्ड के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘‘(उसे ठीक होने में) कुछ मैच लगेंगे। मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि हमें नहीं पता। हमें देखना होगा कि चोट आने वाले समय में किस स्थिति में होगी।’’

शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, रैशफोर्ड ने इस सीजन अपने क्लब के लिये कुल 28 गोल किये हैं। यह यूनाइटेड के लिये उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और आगामी महत्वपूर्ण मैचों में उनकी कमी टीम के लिये चुभने वाली होगी।

यूनाइटेड गुरुवार को सेविला का सामना करने के बाद नॉटिंघम फॉरेस्ट से भिड़ेगी, जो हाल के समय में संघर्ष कर रही है। अगले हफ्ते यूरोपा लीग के क्वार्टरफाइनल के दूसरे चरण के लिये सेविला लौटने के बाद यूनाइटेड का सामना 22 अप्रैल को एफए कप के सेमीफाइनल में ब्राइटन से होगा।

टेन हैग ने कहा, ‘‘यह निश्चित ही हमारे लिये एक झटका है और वह (रैशफोर्ड) भी इसे लेकर निराश है, लेकिन वह पूरी तरह दुखी नहीं है क्योंकि वह जानता है कि वह जल्द ही वापसी करेगा। इसलिये वह सकारात्मक है। उसने चोट से उबरने और रिहैब पर फौरन काम शुरू कर दिया है, जिससे उसे जल्द लौटने में मदद मिलेगी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें