Site icon Dainik Savera Times

रविंद्र जडेजा 300 टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें भारतीय बने

कानपुर। रविंद्र जडेजा भारत के लिये 300 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन खालिद महमूद का विकेट लिया। जडेजा ने महमूद का रिटर्न कैच लपककर बांग्लादेश की पारी का अंत किया। बांग्लादेश ने पहली पारी में 233 रन बनाये। भारत के लिये 300 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले (619), आर अश्विन (524), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417) , ईशांत शर्मा (311) और जहीर खान (311) शामिल हैं। जडेजा ने 74 टेस्ट में यह आंकड़ा हुआ है । वह 300 टेस्ट विकेट और 3000 टेस्ट रन सबसे तेजी से पूरे करने वाले इंग्लैंड के इयान बाथम के बाद दूसरे खिलाड़ी भी बन गए ।

Exit mobile version