Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए लगाया शतक; रिंकू सिंह ने भी बिखेरा जलवा

October 13, 2026

रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए लगाया शतक; रिंकू सिंह ने भी बिखेरा जलवा

नई दिल्ली : रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते शानदार अंदाज में की है। जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते शतकीय पारी खेली। वहीं, उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रिंकू सिंह ने भी शतक लगाया। जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलते हुए 209 गेंदों का सामना करते 102 रन की दमदार पारी खेली।

अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए। जडेजा जब बल्लेबाजी करने उतरे, तो सौराष्ट्र का स्कोर 3 विकेट खोकर 120 रन था। उन्होंने चौथे विकेट के लिए चिराग जानी के साथ मिलकर 31 रन की साझेदारी निभाई। चिराग के आऊट होने के बाद प्रेरक मांकड़ के रूप में जडेजा को अच्छा जोड़ीदार मिला।

दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए 205 रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। प्रेरक ने 150 गेंदों का सामना करते हुए 129 रन की बेहतरीन पारी खेली। जडेजा और प्रेरक की शतकीय पारी की बदौलत सौराष्ट्र की टीम 392 रन के टोटल तक पहुंचने में सफल रही। चिराग जानी ने 83 रन का योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें