बुलवायो ( जिम्बाब्वे) : रचिन रवींद्र, हेनरी निकोल्स और डेवोन कॉन्वे के बड़े शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर रिकॉर्ड 601 रन बना कर 476 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दिन का खेल खत्म होते समय रवींद्र 139 गेंदों में 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से 165 रन जबकि निकोल्स 150 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए अब 285 गेंदों में 256 रनों की अटूट साझेदारी कर ली है। न्यूजीलैंड ने इसके साथ ही 9 साल पहले इसी मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ स्कोर चार विकेट 582 में सुधार किया।
न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 174 रन पर करने के बाद खेल के दूसरे दिन दो विकेट गंवाकर 427 रन बनाए। इससे पहले कॉन्वे 153 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजरबानी का शिकार बने। निकोल्स ने 245 गेंद की पारी में अब तक 15 चौके लगा चुके है। कोन्वे और निकोल्स ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। कोन्वे के आउट होने के बाद रवींद्र ने आक्रामक पारी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।
ये भी पढ़े- Horoscope 15 March 2026: पापमोचिनी एकादशी पर इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

