Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

CSK की हार पर छलका रायडू का दर्द बोले, चेन्नई की फील्डिंग में गलतियां देखना काफी दर्दनाक था

March 31, 2025

CSK की हार पर छलका रायडू का दर्द बोले, चेन्नई की फील्डिंग में गलतियां देखना काफी दर्दनाक था

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के राजस्थान रॉयल्स से 6 रन से हारने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने कहा कि 5 बार की चैंपियन टीम द्वारा ग्राऊंड फील्डिंग में की गई कुछ गलतियों का खामियाजा हार के तौर पर भुगतना पड़ा और वह इस बात से बहुत निराश हैं। रायडू ने जियो हॉटस्टार पर कहा, ‘जब आप कोई करीबी खेल खेल रहे होते हैं, तो ये एक-प्रतिशत वाले चांस वास्तव में मायने रखते हैं। हमने इस मैच में कई अविश्वसनीय कैच देखे- ऐसा देखना दुर्लभ है। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक-दो मौके को छोड़कर, बिल्कुल भी अच्छा क्षेत्ररक्षण नहीं किया।

राजस्थान रॉयल्स वास्तव में इसके लिए तैयार थे और यह दर्शाता है कि फील्डिंग केवल युवा टीम होने के बारे में नहीं है। यह जागरूकता के बारे में भी है।’ उन्होंने कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स को कभी भी उनके फील्डिंग के लिए नहीं जाना जाता है, लेकिन इस सीजन में उनके पहले दो मैचों में जो कुछ भी हुआ है, वह काफी खराब रहा है। आसान मौके गंवाना और आउटफील्ड में संघर्ष करना- ये ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें उन्हें जल्दी से ठीक करने की जरूरत है। उनकी कुछ गलतियां देखने में काफी
दर्दनाक थीं।’

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: कन्या और धनु राशि वालों को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना, जानें अन्य राशियों का हाल   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें