Site icon Dainik Savera Times

होमग्राउंड पर हार की हैट्रिक से RCB ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, पढ़े…

RCB Created Record : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 34वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 14 ओवरों का कर दिया गया था। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए, जिसके जवाब में PBKS ने 12.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट चेज कर लिया।

आंकड़ों पर नजर डालें तो आरसीबी को बेंगलुरु में अपने घरेलू मैदान पर यह 46वीं हार मिली है। किसी टीम ने IPL के इतिहास में किसी एक मैदान पर इतने मैच नहीं हारे हैं। RCB को घरेलू मैदान खास रास नहीं आया है क्योंकि IPL 2025 में यह एकमात्र ऐसी टीम है जिसे अपने होम ग्राउंड पर मैच जीतना अभी बाकी है। RCB को एम चिन्नास्वामी पर इस सीजन में जीटी और डीसी के हाथों पहले ही हार मिल चुकी है। अब PBKS ने उन्हें हराया है। खास बात यह है कि ये तीनों हार पहले बैटिंग करते हुए मिली हैं।

RCB के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला भी IPL 2025 में होमग्राउंड पर शांत रहा है। कोहली ने यहां सिर्फ 10 की औसत के साथ 30 रन बनाए हैं। जबकि बाहर के मैदानों पर वह 109.50 की औसत के साथ 249 रन बना चुके हैं। कोहली का बल्ला बाहर के मैदानों पर चला और RCB ने भी इन मैदानों पर जीत दर्ज की। IPL 2025 में RCB ने बाहर के मैदान पर खेलते हुए सभी चार मैच जीते हैं।

इस मैच में RCB के प्रदर्शन और साल 2008 में इसी दिन किए गए प्रदर्शन में भी गजब का संयोग देखने को मिला है। 18 अप्रैल 2008 में खेले गए मुकाबले में RCB का 7वां विकेट 43 रनों के स्कोर पर गिरा था। इसी तारीख को 2025 में खेले गए मुकाबले में RCB का 7वां विकेट 42 रन के स्कोर पर गिरा। 2008 और 2025 में खेले गए इन दोनों मैचों में विराट कोहली 1-1 रन बनाकर आउट हुए।

RCB के लिए ताजा मैच में कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। पाटीदार ने 18 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने सिर्फ 26 गेंदों पर 50 रन बनाए। पाटीदार IPL 2025 में अब तक टॉप फॉर्म में चल रहे हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा रहा है। IPL में रजत पाटीदार ने अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेज IPL 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बने हैं।

पाटीदार ने 626 गेंदों पर IPL में अपने 1,000 रन पूरे किए। उनसे आगे केवल भारत के दो विस्फोटक बल्लेबाज हैं। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने IPL में 604 गेंदों पर अपने एक हजार रन पूरे किए थे। युसूफ पठान ने 617 गेंदों पर ऐसा किया था।

Exit mobile version