Dainik Savera Times

IPL, RCB vs SRH, 1st Match : RCB ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया; “Chase Master” Kohli ने लगाया अर्धशतक, पडिक्कल भी चमके

Indian Premier League 2026: आज से आईपीएल के 19वें सीज़न का पहला मुक़ाबला खेला जा रहा है जोकि गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था और अब टीम उसी आत्मविश्वास के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। पहला मुकाबला दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने का लक्ष्य लेकर उतरेंगी। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

वहीं, पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा नहीं रहा था और टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी। लेकिन इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस की जगह कुछ समय के लिए ईशान किशन को टीम की कमान दी है। पिछले साल आरसीबी के आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए आरसीबी के खिलाड़ी आज के मुकाबले में काली पट्टी बांधकर उतरेंगे।

 


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 विकेट से जीता

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

SRH की पारी = 201-9 (20)
आईपीएल का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू में खेला जा रहा है। पहले ही मुकाबले में हैदराबाद ने ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट सब: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।


 

RCB = 203/4  (15.4) Royal Challengers Bengaluru won by 6 wkts
PLAYER OF THE MATCH = Jacob Duffy
Exit mobile version