नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लगने के बावजूद विराट कोहली ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। 12वें ओवर में कोहली ने एक चौका रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी उंगली पर लगी और सीमा रेखा के पार चली गई। दर्द के कारण कोहली परेशान दिखे, जिसके बाद टीम का फिजियो उनका इलाज करने मैदान पर आया। कोहली मैदान से बाहर चले गए, लेकिन उनकी उंगली में दर्द बना रहा। मैच के बाद एंडी फ्लावर ने कहा, ‘विराट बिल्कुल ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।’ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फ्लावर ने कहा, ‘टॉस काफी अहम था क्योंकि मैदान पर ओस थी। पहली पारी में गेंद थोड़ी रुककर आ रही थी। यह आमतौर पर चिन्नास्वामी की पिच जैसी नहीं थी, जहां गेंद तेजी से आती है।’
RCB के हैड कोच एंडी फ्लावर ने दी विराट कोहली की चोट को लेकर दी अपडेट

