Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

RCB के खिलाड़ी आज मैच में RR के खिलाफ पहनेंगे कचरे से बनी जर्सी

April 23, 2023

RCB के खिलाड़ी आज मैच में RR के खिलाफ पहनेंगे कचरे से बनी जर्सी

बेंगलूर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आईपीएल मैच में स्टेडियम के पुन: चक्रित (रिसाइकिल) कचरे से बनी हरे रंग की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे। आरसीबी के खिलाड़ी 2011 से अपने घरेलू मैचों में से एक में हरे रंग की जर्सी पहन रहे हैं ताकि एक स्वच्छ और हरित वातावरण के लेकर जागरूकता फैलाई जा सके।

इस साल के मिशन में आरसीबी दक्षिण बेंगलूर में दो झीलों को भी बहाल करेगी, जो 44 एकड़ में फैली है। राजेश मेनन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के उपाध्यक्ष और प्रमुख ने कहा, ‘हमारी साल भर की प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, हम लोगों के साथ मिलकर शून्य कार्बन उत्सर्जन को हासिल करने के साथ इस शहर की झीलों का कायाकल्प और जीर्णोद्धार कर रहे हैं। इन झीलों को कभी बेंगलुरु शहर का गौरव माना जाता था।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें