Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेगा नीलामी में RCB की स्ट्रेटेजी समझ से परे, कप्तान के रूप में विराट का हो सकता है कमबैक!

November 29, 2024

मेगा नीलामी में RCB की स्ट्रेटेजी समझ से परे, कप्तान के रूप में विराट का हो सकता है कमबैक!

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक ऐसी आईपीएल फ्रेंचाइजी है जिनके फैंस की मिसाल दुनिया देती है। 15 सीजन बीत जाने के बावजूद यह टीम एक बार भी चैंपियन नहीं बनी, लेकिन उनके फैंस हमेशा अपनी टीम के सपोर्ट में रहे। सोशल मीडिया पर भी इस टीम की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हर सीजन आरसीबी को फैंस का तगड़ा सपोर्ट मिलता है, लेकिन आज तक ये फ्रेंचाइजी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हर ऑक्शन में आरसीबी फैंस को हैरान कर देती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। पिछले सीजन में टीम की कप्तानी कर रहे फाफ डु प्लेसिस को टीम ने न ही रिटेन किया और न ही ऑक्शन में वापस साथ में लाने की कोशिश की। आईपीएल इतिहास में आरसीबी फैंस की चहेती टीमों में से एक रही है। मगर दुर्भाग्य से वह एक बार अपने खराब प्रदर्शन की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होती है। आरसीबी ने तीन बार 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन आखिरी पड़ाव पार नहीं कर पाई।

टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी अब तक बतौर कप्तान ट्रॉफी का स्वाद नहीं चख पाए हैं। हालांकि, चाहे टीम इंडिया की बात हो या आईपीएल टीम आरसीबी उन्होंने सभी टीमों की कमान बहुत पहले ही छोड़ दी, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि अपने करियर के अंतिम पड़ाव में कोहली एक बार फिर आरसीबी की कप्तानी संभाल सकते हैं। इसकी वजह है कि नीलामी के बाद आरसीबी की टीम में अनुभव और कप्तान की भूमिका बखूबी निभाने वाले खिलाड़ियों की कमी।

नीलामी के दौरान भी आरसीबी की रणनीति हैरान करने वाली थी, जिन टीमों को कप्तान की तलाश थी उन्होंने शुरुआती दौर में ही मोटी रकम खर्च कर बड़े नामों को अपनी टीम में शामिल कर लिया। जबकि, इस दौरान आरसीबी गहरी सोच में नजर आई। हालांकि, उनकी रणनीति सफल हुई या नहीं ये तचो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा सवाल ये भी होगा कि क्या विराट कोहली एक बार फिर कप्तान बनने के लिए तैयार होंगे या आरसीबी किसी नए नाम से हर किसी को सरप्राइज करने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें