RCB vs GT: IPL 2026 के 70 रोमांचक लीग मुकाबलों के बाद अब बारी है उस जंग की, जहां एक जीत सीधे फाइनल का टिकट दिलाएगी। मौजूदा चैंपियन RCB और 2022 की विजेता GT 26 मई को धर्मशाला में खेले जाने वाले क्वालिफायर-1 में आमने-सामने होंगी। लीग चरण में दोनों टीमों ने 18-18 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के दम पर बेंगलुरु ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब दोनों की नजरें सीधे फाइनल में जगह बनाने पर टिकी हैं।
इस सीजन दोनों टीमों के बीच मुकाबला पूरी तरह बराबरी का रहा है। लीग स्टेज में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच जीता, जबकि IPL इतिहास में भी आंकड़े 4-4 की बराबरी पर खड़े हैं। ऐसे में क्वालिफायर-1 का यह मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता है।
शानदार लय में RCB
कप्तान रजत पाटीदार की अगुआई में RCB ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित और आक्रामक क्रिकेट खेली है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग,तीनों विभागों में टीम लगातार प्रभावशाली रही है। खास बात यह रही कि टीम दबाव की परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखने में सफल रही। हालांकि लीग स्टेज में बेंगलुरु को मिली पांच हारों में से एक हार गुजरात के खिलाफ थी, लेकिन बाद में RCB ने दमदार वापसी करते हुए हिसाब बराबर कर लिया। अब टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
ये भी पढ़ें- RCB vs GT: RCB के ये खिलाड़ी बढ़ाएंगे गुजरात का सिरदर्द! इस सीजन कमाल की रही है परफॉरमेंस
गुजरात की ताकत बनी गेंदबाजी
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी काफी हद तक उनके टॉप ऑर्डर पर निर्भर रही है। शुरुआती बल्लेबाजों ने टीम को कई बार मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। इसके बावजूद गुजरात की गेंदबाजी यूनिट ने कई मौकों पर मैच का रुख पलटते हुए टीम को जीत दिलाई।
मौसम बढ़ा सकता है तनाव
मैच से पहले सबसे बड़ी चिंता धर्मशाला का मौसम बना हुआ है। पहाड़ी शहर में शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना है और तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुकाबले के दौरान लगभग 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...