Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

RCB vs GT: पहले क्वालिफायर में कौन किस पर पड़ेगा भारी, जानें क्या कहते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड?

May 26, 2026

RCB vs GT: पहले क्वालिफायर में कौन किस पर पड़ेगा भारी, जानें क्या कहते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड?

RCB vs GT: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) के साथ होगा। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम करेगा। RCB और GT के बीच अब तक इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

आईपीएल में RCB और GT की अब तक कुल 8 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 4 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं। वहीं, चार मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है। आईपीएल 2026 में हुई पहली भिड़ंत में RCB गुजरात पर हावी रही थी और टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, सीजन की दूसरी भिड़ंत में गुजरात टाइटंस ने पहली हार का हिसाब चुकता करते हुए गुजरात को 4 विकेट से हराया था।

ये भी पढ़ें- Punjab MC Eections 2026: पंजाब में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मैदान में इतने उम्मीदवार

 

RCB को 2 में मुकाबलों में मिली है जीत
गुजरात का रिकॉर्ड पहला क्वालिफायर खेलते हुए शानदार रहा है। टीम इससे पहले तीन बार पहला क्वालिफायर खेल चुकी है, जिसमें से 2 बार RCB को जीत मिली है, तो एक बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2025 में पहले क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। वहीं, 2016 में RCB ने गुजरात लायंस को पहले क्वालिफायर में हराया था। हालांकि, 2011 में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा था।

GT ने खेले हैं 2 क्वालिफायर
वहीं, गुजरात टाइटंस का पहले क्वालिफायर में रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है। GT दो बार पहला क्वालिफायर खेलने उतरी हैं, जिसमें से टीम को एक बार जीत नसीब हुई है, जबकि एक मैच में हार झेलनी पड़ी है। साल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में GT ने पहले क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। हालांकि, 2023 में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में धर्मशाला के मैदान पर RCB और GT के बीच होने वाले पहला क्वालिफायर मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- 5वीं की छात्रा से दरिंदगी, 10 साल की बच्ची गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें