Dainik Savera Times

RCB vs LSG, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर (देखें प्लेइंग 11)

RCB vs LSG, IPL 2026: Bengaluru won the toss and elected to bowl

खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। इसी बीच, बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में लखनऊ पहले बल्लेबाजी करेगी। इकाना की पिच को देखते हुए एक और लो-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है।

हम पहले बॉलिंग करेंगे, पिच चिन्नास्वामी जितनी तेज नहीं- पाटीदार 

रजत पाटीदार ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। यह चिन्नास्वामी जितनी तेज़ नहीं है, लेकिन फिर भी तेज़ है। सरफेस अच्छा लग रहा है और हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। ब्रेक अच्छा था; हर कोई अच्छा कर रहा है और हमने कुछ कड़ी प्रैक्टिस की। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”

टीम में बदलाव किए, इंग्लिस-मोहसिन खान बाहर- ऋषभ पंत 

ऋषभ पंत ने कहा, ”हमारी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। कुछ चोटें हैं – इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर हैं। बस एक ही चीज़ है कि क्लैरिटी के साथ आगे बढ़ना है। हम जानते हैं कि हम एक टॉप टीम हैं, लेकिन सबसे ज़रूरी बात क्लैरिटी है। हमने बैटिंग ऑर्डर में कुछ बदलाव किए हैं। एक स्टेबल माहौल की ज़रूरत है, लेकिन हमें कभी-कभी बदलाव करने की ज़रूरत होती है। यह 180-190 का विकेट लग रहा है, ज़्यादातर दूसरे मैचों से बेहतर विकेट।”

अब तक के समीकरण देखें तो आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है। आरसीबी ने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। आज जीत मिलने पर आरसीबी टॉप पर पहुंच सकती है। दूसरी ओर लखनऊ की टीम 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 10वें स्थान पर है। खास बात यह है कि लखनऊ इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

कुल मैच- 7
आरसीबी- 5 जीत
लखनऊ- 2 जीत

पिच रिपोर्ट:

पिच रिपोर्ट की बात करें तो भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम गेंदबाजों के लिए मददगार रहा है। यहां सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 165 रन रहा है। पुरानी गेंद से बल्लेबाजी काफी कठिन हो जाती है। दूसरी पारी में ओस और धीमी पिच को देखते हुए टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं। ऐसे में आज का मुकाबला 150-160 रन के आसपास का एक करीबी और रोमांचक मैच बन सकता है।

दोनों टीमें:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (c), जितेश शर्मा (w), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार, जोश हेज़लवुड।

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (w/c), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

Exit mobile version