Site icon Dainik Savera Times

IPL2024:RCB को मुंबई के खिलाफ जीत के लिए करना होगा प्लेइंग XI में बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक भयावह सपना साबित हो रहा है। भले ही किंग कोहली अब इस टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन अब भी इस टीम को उनके नाम से ही जोड़ा जाता है। कोहली इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी टीम अभी तक चार मैच हार चुकी है। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी को जीत दर्ज करनी है तो उसे अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 बदलाव करने होंगे। आईपीएल 2024 में आरसीबी ने अब तक पांच मैच खेले हैं। इस दौरान आरसीबी 4 मैच हारी है और एक मैच में उसे जीत मिली है. प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9वें स्थान पर है। हालांकि, अभी ऐसा नहीं है कि उसके पास वापसी का मौका नहीं है। अगर आरसीबी अगर अब भी विनिंग ट्रैक पर आ जाती है तो वो प्लेऑफ में आसानी से पहुंच जाएगी।

इन खिलाड़ियों को मिले प्लेइंग इलेवन में मौका :-
कैमरून ग्रीन की जगह इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स को मौका मिलना चाहिए। जैक्स विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इसके अलावा रीस टॉप्ले की जगह स्पीड स्टार लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दिया जाना चाहिए। वहीं महिपाल लोमरोर और आकाश दीप को भी अंतिम ग्यारह में जगह मिलनी चाहिए।

Exit mobile version