मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) की हरफनमौला एलिसा पैरी और दिल्ली कैपिटल्स की एनाबेल सदरलैंड ने मंगलवार को निजी कारणों का हवाला देते अगले महीने होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से अपना नाम वापस ले लिया। डब्ल्यूपीएल की विज्ञप्ति के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला पैरी के स्थान पर भारतीय ऑलराऊंडर सायली सतघरे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम में शामिल होंगी, जबकि उनकी हमवतन ऑलराऊंडर सदरलैंड के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग को टीम में शामिल किया है।
डब्ल्यूपीएल की विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला एलिसा पैरी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर) और एनाबेल सदरलैंड (दिल्ली कैपिटल्स) ने निजी कारणों से लीग के आगामी सत्र से अपना नाम वापस ले लिया है।’ उन्होंने कहा, ‘आरसीबी ने पैरी की जगह सायली सतघारे को टीम में शामिल किया है। सतघारे 30 लाख रुपए की आधार कीमत पर आरसीबी में शामिल होंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने सदरलैंड की जगह अलाना किंग को टीम में शामिल किया है।’
मेष: दिन शुभ रहेगा...