Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोड्रिगो के दो गोल से रीयाल मैड्रिड ने कैडिज को 3-0 से हराया, जानिए कैसा रहा मुकाबला 

November 27, 2023

रोड्रिगो के दो गोल से रीयाल मैड्रिड ने कैडिज को 3-0 से हराया, जानिए कैसा रहा मुकाबला 
मैड्रिड: रोड्रिगो के दो गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड रविवार को यहां कैडिज को 3-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में शीर्ष पर पहुंच गया। रोड्रिगो ने 14वें और 64वें मिनट में गोल दागे। रोड्रिगो ने इसके अलावा ज्यूड बेलिंघम के 74वें मिनट में दागे गए गोल में मदद भी की। इस जीत से मैड्रिड अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।
उसने गिरोना पर एक अंक की बढ़त बना ली है जो सोमवार को एथलेटिक बिलबाओ की मेजबानी करेगा। मैड्रिड तीसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड से चार अंक आगे है जिसने शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर मालोर्का को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल एंटोनी ग्रिजमैन ने किया।
गत चैंपियन बार्सीलोना शनिवार को रेयो वालेकानो से 1-1 से ड्रॉ खेलकर चौथे स्थान पर बना हुआ है। लीग में सेविला का जीत का इंतजार सात मैच में पहुंच गया है। टीम को रीयाल सोसीदाद के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। विलारीयाल ने जोस लुई मोरालेस की दूसरे हाफ में लगाई हैट्रिक की बदौलत ओसासुना को 3-1 से हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें