Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

रीयाल मैड्रिड ने केडिज को हराया

April 16, 2023

रीयाल मैड्रिड ने केडिज को हराया

बार्सीलोना: रीयाल मैड्रिड ने चैंपियन्स लीग क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में चेल्सी के खिलाफ मुकाबले से पहले कई शीर्ष खिलाड़ियों को आराम देने के बावजूद स्पेनिश लीग फुटबॉल में केडिज को 2-0 से हरा दिया। मैड्रिड की ओर से दूसरे हॉफ में नैचो (72वें मिनट) और मार्को एसेंसियो (76वें मिनट) ने गोल दागे।

दूसरे स्थान पर चल रही मैड्रिड की टीम इस जीत के बावजूद शीर्ष पर चल रहे बार्सीलोना से 10 अंक पीछे है। बार्सीलोना को रविवार को गेटाफे से भिड़ना है।मैड्रिड की टीम मंगलवार को चेल्सी से भिड़ेगी जिसके खिलाफ चैंपियन्स लीग के पहले चरण में उसने 2-0 से जीत दर्ज की थी।रीयाल बेटिस इस बीच इस्पानयोल को 3-1 से हराकर शीर्ष चार में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है।

उसे चैंपियन्स लीग में जगह दिला देगा।बेटिस की टीम अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और चौथे स्थान पर मौजूद रीयाल सोसीदाद से सिर्फ तीन अंक पीछे है जिसे एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें