Site icon Dainik Savera Times

हादसे को याद कर Rishabh Pant ने कहा, लगा था कि मेरा समय इस दुनिया में खत्म हो गया!

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और उनके फैंस के लिए 30 दिसंबर 2022 का दिन काफी मनहूस था। इस दिन ऋषभ पंत जब अपनी मर्सिडीज एसयूवी कार से नई दिल्ली से रूड़की जा रहे थे तो वो एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची थी। इस भयानक सड़क हादसे को याद करते हुए ऋषभ पंत ने कहा कि उस समय उनको लगा कि उनका समय इस दुनिया में पूरा हो गया।

दुर्घटना में पंत के दाहिने घुटने का लिगामैंट फट गया और उनके माथे पर दो चोटें आईं। यह 26 साल का विकेटकीपर बल्लेबाज तब से क्रिकेट से दूर है। स्टार स्पोर्ट्स की ‘बिलीव’ सीरीज के साथ एक बातचीत में पंत ने कहा, जीवन में पहली बार मुझे ऐसा लगा कि इस दुनिया में मेरा समय खत्म हो गया है। दुर्घटना के दौरान मुझे घावों के बारे में पता था, लेकिन मैं भाग्यशाली था क्योंकि यह और अधिक गंभीर हो सकता था। पंत ने पहली बार इस हादसे के बारे में बात की।

Exit mobile version