Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अधिकारी और रॉबर्टसन के बीच झड़प की समीक्षा करेगी रैफरी संस्था

April 10, 2023

अधिकारी और रॉबर्टसन के बीच झड़प की समीक्षा करेगी रैफरी संस्था

लीवरपूल: पेशेवर रैफरी की प्रभारी संस्था प्रोफेशनल गेम मैच आॅफिशियल्स लिमिटेड (पीजीएमओएल) ने कहा है वे रविवार को आर्सेनल के खिलाफ लीवरपूल के मुकाबले के दौरान एंडी रॉबर्टसन और सहायक रैफरी कोन्सटेनटाइन हात्जिदाकिस के बीच झड़प की समीक्षा कर रहे हैं।वीडियो रीप्ले से संकेत मिलते हैं कि एनफील्ड में प्रीमियर लीग मैच के दौरान मध्यांतर की सीटी बजने के बाद हात्जिदाकिस ने लीवरपूल के डिफेंडर से टक्कर होने पर अपनी बांह उठाई।

स्काई स्पोर्ट्स के कैमरों से जूम करने पर दिखा कि हात्जिदाकिस ने जानबूझकर अपना हाथ उठाया और रॉबर्टसन से संपर्क किया। रॉबर्टसन ने इशारा करके बताया कि अधिकारी ने उन्हें मारा।पीजीएमओएल ने बयान में पुष्टि की है कि वे इस मामले पर गौर करेंगे।संस्था ने बयान में कहा, ‘‘पीजीएमओएल को एनफील्ड में लीवरपूल बनाम आर्सेनल मैच के दौरान मध्यांतर के समय सहायक रैफरी कोन्सटेनटाइन हात्जिदाकिस और लीवरपूल के डिफेंडर एंड्रयू रॉबर्टसन से जुड़ी घटना की जानकारी है। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें