Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिलायंस फाउंडेशन ओलंपिक मूल्यों के अनुरूप कर रहा है काम: Thomas Bach

October 13, 2023

रिलायंस फाउंडेशन ओलंपिक मूल्यों के अनुरूप कर रहा है काम: Thomas Bach

मुंबई: अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यख थॉमस बाख ने नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के काम की सराहना की। बाख मुंबई में चल रही आईओसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक के उद्धाटन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स अकादमी का काम देखकर वे बेहद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा “अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मेरी सहयोगी और मित्र नीता अंबानी के साथ मैंने रिलायंस फाउंडेशन का दौरा किया और वहां बच्चों और युवाओं के लिए चल रहे खेल और शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम देखे।

मैं वास्तव में रिलायंस और उसकी टीम से बहुत प्रभावित हूं क्योंकि इस केंद्र में पूरे भारत के बच्चों को देखा जा सकता है। इनमें से अधिकांश वंचित परिवारों से आते हैं। यहां उन्हें स्कूली शिक्षा के साथ एक उच्च स्तरीय एथलीट बनने के लिए प्रशिक्षण और तैयारियों का अवसर भी दिया जाता है।” बाख विशेष रूप से रिलायंस फाउंडेशन और इसकी चेयरपर्सन और आईओसी सदस्य श्रीमती अंबानी के ओलंपिक मूल्यों के अनुसार किए जा रहे काम से बेहद खुश है उनके अनुसार नीता अंबानी का काम ओलंपिक मूल्यों का सटीक प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा आईओसी में मेरी साथी भारत में खेलों के लिए अच्छा काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “रिलायंस फाउंडेशन का काम कुछ ऐसा है जो वास्तव में हमारे ओलंपिक मूल्यों और दृष्टि को दर्शाता है। इतने बड़े पैमाने पर इस काम देखना और किया जाना और वह भी एक निजी संस्था रिलायंस फाउंडेशन द्वारा किया जाना वास्तव में प्रभावशाली है। नीता अंबानी द्वारा निर्देशित यह काम, भारत में खेल के भविष्य के लिए और ओलंपिक में खेले जाने वाले खेलों के लिए भी बहुत उत्साहजनक है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें