Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Women World Cup: ऋचा घोष की तूफानी पारी, भारत ने पाकिस्तान को दिया 248 रन का लक्ष्य

October 5, 2025

Women World Cup: ऋचा घोष की तूफानी पारी, भारत ने पाकिस्तान को दिया 248 रन का लक्ष्य
कोलंबो। भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में महिला विश्व कप का छठा मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 247 रन बनाए हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन सभी के अहम योगदान की वजह से टीम ने 247 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए 248 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।
सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। मंधाना 32 गेंद पर 23 और रावल 37 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की तरफ से हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। 65 गेंदों की पारी में हरलीन ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाकर भारत को 247 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए।
Image
पाकिस्तान की तरफ से डायना बेग सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 10 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट लिए। सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। रमीन शमीम और नशरा संधु ने 1-1 विकेट लिए।
भारत की प्लेइंग इलेवन:
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन :
मुनीबा अली, सदफ शमास, सिदरा अमीन, रमीन शमीम, आलिया रियाज, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), नतालिया परवेज, डायना बेग, नाशरा संधू और सादिया इकबाल।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें