Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rickelton और Hendricks के प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को हराकर की जीत हासिल

September 28, 2024

Rickelton और Hendricks के प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को हराकर की जीत हासिल

अबुधाबी: रियान रिकेलटन और रीजा हेंडरिक्स के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को टी20 मैच में आठ विकेट से हराया। रिकेलटन ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 75 रन की पारी खेली और हेंडरिक्स ने 16वां अर्धशतक जमाया। आयरलैंड के आठ विकेट पर 171 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18वें ओवर में दो विकेट पर 178 रन बनाये।

एक समय पर लग रहा था कि आयरलैंड 180 रन के पार जायेगा लेकिन आखिरी ओवर में उसने तीन विकेट गंवा दिये। मध्यम तेज गेंदबाज पैट्रिक क्रगर ने 27 रन देकर चार विकेट लिये। दक्षिण अफ्रीका के लिये रिकेलटन ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने टी20 क्रिकेट में पहला अर्धशतक 30 गेंद में पूरा किया। हेंडरिक्स ने 31 गेंद में पचासा जड़ा लेकिन अगले ओवर में आउट हो गए। रिकेलटन 48 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों टीमें रविवार को दूसरा टी20 खेलेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें