Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेलने के तरीके को लेकर जुनूनी हैं कोहली : रिकी पोंटिंग

November 20, 2024

खेलने के तरीके को लेकर जुनूनी हैं कोहली : रिकी पोंटिंग

Ricky Ponting : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले, रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कोहली एक महान क्रिकेटर हैं और खेल के प्रति बेहद भावुक हैं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में भी उन्हें बहुत सम्मान मिलता है।

पोंटिंग ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘कोहली एक स्टार हैं, एक सुपरस्टार हैं। वह काफी समय से खेल के सुपरस्टार रहे हैं। वह जिस तरह से खेलते हैं, उसके प्रति बहुत भावुक हैं। वह अपनी टीम के प्रति भी बहुत भावुक हैं। वह जीतना चाहते हैं और दिल से खेलते हैं। ऐसे ही सुपरस्टार खिलाड़ी दुनिया भर में उत्साह पैदा करते हैं। स्टीव स्मिथ जब इंग्लैंड जाते हैं तो उन्हें स्टेडियम में आते ही लोग सीटी बजाते हैं। ये सब अंतर्राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा है।‘

हालांकि, इस साल कोहली का टेस्ट मैचों में औसत सिर्फ 22.72 रहा है, जो उनके ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट औसत 54.08 और करियर औसत 47.83 से काफी कम है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में कई शानदार शतक लगाने के बाद, उम्मीद है कि वह आगामी 5 मैचों की सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

पोंटिंग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी का दारोमदार संभालेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा था कि रवि शास्री ने पिछली बार एक ऐसे इंसान के बारे में बात की थी जो ऑस्ट्रेलिया में सभी गेंदों का सामना करना चाहता था। यही आप अपने लीडर और स्टार खिलाड़ियों से उम्मीद करते हैं।‘

उन्होंने आगे कहा कि जब आप विदेश जाते हैं और जानते हैं कि पूरा देश आपके खिलाफ है और मीडिया भी आपके खिलाफ है, तो आपके अपने सीनियर खिलाड़ियों को आगे आकर युवा खिलाड़ियों का बचाव करना होता है। मुझे पूरा विश्वास है कि विराट, रोहित शर्मा और बुमराह इसी तरह से इस दौरे पर खेलेंगे। सीनियर खिलाड़ियों को आगे आकर टीम का नेतृत्व करना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें