Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ricky Ponting ने की Virat Kohli की तारीफ, कहा- उन्होंने क्रिकेट को बदलने में बड़ी निभाई भूमिका

September 13, 2024

Ricky Ponting ने की Virat Kohli की तारीफ, कहा- उन्होंने क्रिकेट को बदलने में बड़ी निभाई भूमिका

साऊथम्पटन: ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने भारत में टैस्ट क्रिकेट में क्रांति लाने में पूर्व कप्तान विराट कोहली की भूमिका की सराहना करते कहा कि देश के बल्लेबाज अब बड़े मंच से नहीं डरते और इसका सबूत विदेशों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी सफलता है। पोंटिंग ने पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के योगदान की भी सराहना की।

पोंटिंग ने कहा, ‘कोहली की कप्तानी की शुरुआत की बात करें तो उन्होंने क्रिकेट को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई और राहुल द्रविड़ ने पिछले 4 साल में इसे जारी रखा। कोहली जैसे खिलाड़ी का टीम पर प्रभाव बहुत शानदार होगा और उनके पास स्टार खिलाड़ी हैं।’ कोहली ने कप्तानी में अपनी आक्रामकता से सभी को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय टीम विदेशों में भी जीत सकती है और जब वह टीम में नहीं थे तब भी उनका आत्मविश्वास टीम पर हावी रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें