Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rinku Singh भारतीय टीम में जगह बनाने से बहुत दूर नहीं : Harbhajan Singh

May 11, 2023

Rinku Singh भारतीय टीम में जगह बनाने से बहुत दूर नहीं : Harbhajan Singh

नई दिल्लीः पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को उम्मीद है कि इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह छोटे प्रारूप में जल्द ही भारतीय टीम में जगह बनाएंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने 11 मैच में 151 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाकर खुद को फिनिशर के रूप में स्थापित किया है। हरभजन ने कहा, ‘‘भारतीय टीम की कैप (टीम के लिए पदार्पण) जल्द ही रिंकू के सिर पर होगी। वह प्रेरणादायी खिलाड़ी है। वह आज जहां है वहां पहुंचने के लिए उसने बेहद कड़ी मेहनत की है। अपने ऊपर यह विश्वास रखने के लिए उसे पूरा श्रेय जाता है। उसका यात्रा जीवन का एक सबक है और सभी युवा बच्चों को उससे सीखना चाहिए।’’

एक अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी हरभजन के सुर में सुर मिलाया। कैफ ने कहा, ‘‘रिंकू सिंह में वह परिपक्वता है। उसका फुटवर्क काफी अच्छा है और स्ट्राइक रोटेट करने की भी कोशिश करता है। रिंकू को पता है कि अपनी फॉर्म को अच्छी पारी में कैसे बदलना है और उसे यह भी पता है कि जब तेजी दिखानी है। वह बड़े शॉट खेलने में सक्षम है।’’ भारत को जुलाई में वेस्टइंडीज और अमेरिका में पांच टी20 मैच खेलने हैं और फिर अफगानिस्तान से अपनी सरजमीं और आयरलैंड से उसके मैदानों पर सबसे छोटे प्रारूप में तीन-तीन मुकाबले खेलने हैं। रिंकू के अलावा तिलक वर्मा और जितेश शर्मा भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें