Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए Rinku Singh भारत ‘ए’ टीम में पहुंचे

January 23, 2024

इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए Rinku Singh भारत ‘ए’ टीम में पहुंचे

टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की झलक दिखा चुके मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में पदार्पण किया था और दो मैच में 17 और 38 रन बनाए।

उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 44 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें 57.57 की औसत से 3109 रन बनाए हैं। भारत ‘ए’ ने पिछले सप्ताह इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहला चार दिवसीय मैच ड्रॉ कराया था।

भारत ‘ए’ टीम:

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, अर्शदीप सिंह , तुषार देशपांडे, विदवथ कावेरप्पा, उपेंद्र यादव, आकाश दीप, यश दयाल और रिंकू सिंह।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें