नई दिल्ली: ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टैस्ट के वर्षा प्रभावित चौथे दिन शनिवार को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, वे सबसे तेज 2500 टैस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए। पंत ने महज 62 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारतीय क्रिकेट के एक अन्य दिग्गज फारुख इंजीनियर ने इससे पहले 82 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। पंत की यह उल्लेखनीय उपलब्धि तब आई जब भारत ने जोरदार वापसी करते बारिश के कारण लंच जल्दी होने के बावजूद 344/3 का स्कोर बनाया। सतर्क शुरुआत के बाद, उन्होंने जवाबी हमला किया, बाएं हाथ के स्पिनर ऐजाज पटेल की गेंदों पर लगातार 2 छक्के लगाए और शानदार ड्राइव और स्वीप लगाए।
Rishabh Pant टैस्ट मैच में 2500 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

