Site icon Dainik Savera Times

चोट के कारण ऋषभ पंत ने छोड़ा मैदान, साउथ अफ्रीका-ए मुकाबला जारी

चोट के कारण ऋषभ पंत ने छोड़ा मैदान, साउथ अफ्रीका-ए मुकाबला जारी

चोट के कारण ऋषभ पंत ने छोड़ा मैदान, साउथ अफ्रीका-ए मुकाबला जारी

बेंगलुरु:  भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत, जो हाल ही में पैर के फ्रैक्चर से उबरने के बाद मैदान पर लौटे थे | साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में भारत-ए के कप्तान ऋषभ पंत रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ गए, जिससे भारतीय फैंस में चिंता फैल गई। पंत 14 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम का अहम हिस्सा हैं।

शनिवार को मुकाबले के तीसरे दिन, पहले सेशन में साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज त्सेपो मोरकी की गेंद पंत के शरीर और हेलमेट पर तीन बार लगी। इसके बाद भारत-ए की दूसरी पारी के 34वें ओवर में पंत को रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। उस समय तक पंत 22 गेंदों पर 17 रन बना चुके थे।

पंत इस पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। बार-बार गेंद लगने से वे काफी तकलीफ में थे। हालांकि, पंत बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे, लेकिन एहतियातन इंडिया-ए के कोच ऋषिकेश कानिटकर और फिजियो ने उन्हें बाहर ले जाना सही समझा।

यह पंत के लिए नई चोट नहीं है। जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर में उन्होंने चोट का सामना किया था। क्रिस वोक्स की गेंद से अंगूठे में फैक्चर हुआ था, जिसे ठीक होने में करीब 98 दिन लगे। सर्जरी और रिहैब के बाद पंत ने सितंबर की शुरुआत में भारत-ए के लिए ट्रेनिंग शुरू की थी।

बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें पंत उपकप्तान हैं। मुकाबले में भारत-ए पहली पारी में 255 रन पर सिमट गई, जबकि साउथ अफ्रीका-ए ने 221 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत-ए 53 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रन बना चुका है और टीम फिलहाल 209 रन की लीड पर है।

Exit mobile version