Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऋषभ पंत को अंपायर की दोहरी चेतावनी, टीम इंडिया पर बढ़ सकता है भारी जुर्माने का खतरा

November 23, 2025

ऋषभ पंत को अंपायर की दोहरी चेतावनी, टीम इंडिया पर बढ़ सकता है भारी जुर्माने का खतरा

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला है। भारतीय टीम इस समय नियमित कप्तान शुभमन गिल की चोट के कारण उनकी सेवाओं के बिना खेल रही है, और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम की कमान संभाल रहे हैं। लेकिन मुकाबले के दूसरे दिन पंत को अंपायरों से दो बार चेतावनी मिल चुकी है, जो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं।

पंत पर टाइम-वेस्टिंग की दो चेतावनियाँ

बता दें कि मुकाबले के दौरान ऋषभ पंत को ओवरों के बीच ज़रूरत से ज़्यादा समय लेने के चलते दो बार ‘टाइम वेस्टिंग’ की चेतावनी दी गई। मैच रेफरी और अंपायरों ने पाया कि पंत फील्ड सेटिंग में अधिक समय ले रहे थे, जिससे खेल की गति प्रभावित हो रही थी। बता दें कि पहली चेतावनी उन्हें 45वें ओवर में दी गई थी, जबकि दूसरी चेतावनी 88वें ओवर की शुरुआत से ठीक पहले अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने जारी की। नियमों के मुताबिक अगर पंत तीसरी बार भी इसी तरह की गलती करते हुए पाए जाते हैं, तो भारतीय टीम पर सीधा पेनल्टी रन लगाया जाएगा।

टीम इंडिया पर लग सकता है 5 रन का दंड

ICC के नियमों के मुताबिक कप्तान की लगातार टाइम-वेस्टिंग की घटना पर विपक्षी टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जाते हैं। यानी अगर पंत अगली बार भी तय समय सीमा का उल्लंघन करते हैं, तो यह जुर्माना सीधे साउथ अफ्रीका के खाते में जुड़ जाएगा। इस तरह की स्थिति मैच के परिणाम को भी प्रभावित कर सकती है, खासकर तब जब मुकाबला कड़ा हो।

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की संवेदनशील शुरुआत

पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 247 रन बनाए थे। हालांकि उनकी शीर्ष क्रम की कोई भी साझेदारी पचास के आंकड़े को नहीं छू पाई, फिर भी एडन मार्करम, रायन रिकल्टन, टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने उपयोगी योगदान दिया। दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरेन ने पारी को आगे बढ़ाया और भारत पर दबाव बनाने की कोशिश जारी रखी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें