Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Capitals के कोच Ricky Ponting की डिमांड पर टीम में न होकर भी मैदान पर दिखेंगे रिषभ पंत

March 24, 2023

Delhi Capitals के कोच Ricky Ponting की डिमांड पर टीम में न होकर भी मैदान पर दिखेंगे रिषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के 16वें सीजन में नहीं खेल पाएंगे। पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में पंत चोटिल हो गए थे। इस कारण वह लंबे समय के लिए पेशेवर क्रिकेट से बाहर हो चुके हैं। पंत की जगह डेविड वॉर्नर को आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को कहा कि पंत टीम की धड़कन हैं और उनके लिए फ्रेंचाइजी ने खास योजना बनाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंत फ्रेंचाइजी की दिल और आत्मा हैं। उन्होंने कहा, ”मेरी आदर्श दुनिया में पंत हर मैच में डगआउट में मेरे साथ बैठे होंगे। अगर यह ऐसा संभव नहीं हुआ तो हम हर संभव तरीके से उन्हें टीम का हिस्सा बनाएंगे। हम उनका नंबर अपनी कैप और टी-शर्ट पर रख सकते हैं। हम बस इतना ही स्पष्ट करना चाहते हैं कि पंत भले ही हमारे साथ नहीं होंगे, लेकिन वह हमारे लीडर हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें