Site icon Dainik Savera Times

शुभमन गिल बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ Rishabh Pant संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

गुवाहाटी: भारतीय कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टैस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। गिल दूसरे टैस्ट में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह ऋषभ पंत शनिवार से शुरू हो रहे मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगे। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले टैस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय गिल तीसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद गर्दन में दर्द महसूस होने पर रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे थे। इसके बाद वह दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सके।

बीसीसीआई ने सामाजिक मंच एक्स पर जानकारी दी कि गिल गुवाहाटी टैस्ट से बाहर हैं और पंत टीम की कप्तानी करेंगे। पंत ने प्रैस वार्ता में कहा, ‘शुभमन खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन शरीर साथ नहीं दे रहा था। हमने तय कर लिया है कि उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में कौन उतरेगा।’ माना जा रहा है कि गिल को आगे की जांच और उपचार के लिए मुंबई भेजा जा सकता है। ऐसे में वे 30 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें :बिहार की राजनीति में हलचल तेजः नीतीश कुमार ने बुलाई JDU की अहम बैठक, निशांत को मिल सकती है…

Exit mobile version