Site icon Dainik Savera Times

Rishabh Pant कुछ समय में फॉर्म हासिल कर लेगा : Navjot Sidhu

चंडीगढ़़: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिद्धू को भरोसा है कि कार दुर्घटना के बाद लगभग 15 महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे। सिद्धू ने कहा, वह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहा है और विकेटों के बीच में अच्छी तरह दौड़ रहा है। वह अच्छा क्रिकेट खेल रहा है। वह बस जल्द ही फॉर्म हासिल कर लेगा, यह बस समय की बात है, लेकिन अहम चीज यह है कि भारतीय क्रिकेट को उसका नगीना वापस मिल गया है और मैदान पर उसकी वापसी के लिए हमें भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए।

Exit mobile version