Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब किंग्स की बादशाहत को चुनौती देने को तैयार ऋषभ पंत की सेना

March 31, 2025

पंजाब किंग्स की बादशाहत को चुनौती देने को तैयार ऋषभ पंत की सेना

लखनऊ: उत्साही कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स मंगलवार को पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज करने के इरादे से घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर उतरेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 13वें मैच में लखनऊ के निकोलस पूरन की धमाकेदार फॉर्म और पंजाब के श्रेयस अय्यर की कप्तानी की झलक देखने को मिलेगी। दोनों टीमों ने टूर्नामैंट की शुरुआत में ही शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। पूरन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अकेले दम पर एलएसजी के लिए मैच का रुख बदला है। अय्यर की कप्तानी और पीबीकेएस के शुरुआती मैच में 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन ने उनके अभियान को एक नया आयाम दिया है। दोनों टीमें अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए उत्सुक हैं, ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

लखनऊ ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से एक विकेट से मिली हार के बाद जोरदार वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की। दूसरी ओर पंजाब ने अपने अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस पर शानदार जीत के साथ की। पूरन के अलावा, मिशेल मार्श ने उनकी हालिया जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऋषभ पंत और डेविड मिलर अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, लेकिन मैच जिताने वाली पारी खेलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी के मोर्चे पर शादरुल ठाकुर ने 2 मैचों में 6 विकेट लेकर अगुवाई की है। युवा तेज गेंदबाज ¨प्रस यादव ने पिछले मैच में प्रभावित किया, जबकि रवि बिश्नोई बीच के ओवरों में अहम खतरा बने हुए हैं। अय्यर की अगुआई में पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत दिख रही है।

प्रियांश आर्य और शशांक सिंह ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेली। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन से आक्रमण की अगुवाई करने की उम्मीद है। युजवेंद्र चहल लखनऊ की पिच पर अहम भूमिका निभाएंगे, जो बीच के ओवरों में स्पिनरों के लिए अनुकूल है। लखनऊ स्टेडियम में संतुलित सतह होने की उम्मीद है। मैच में बाद में ओस पड़ने से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। दोनों टीमों ने टूर्नामैंट के शुरुआती चरणों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पंजाब अपने समग्र संतुलन और बल्लेबाजी की गहराई के कारण थोड़ा आगे नजर आता है।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें