Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्र सिंह धोनी की राजगद्दी पर बैठे ऋतुराज गायकवाड़, बने CSK के नए कप्तान

March 21, 2024

महेंद्र सिंह धोनी की राजगद्दी पर बैठे ऋतुराज गायकवाड़, बने CSK के नए कप्तान

नयी दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया है।

कल होने वाले आईपीएल के शुरुआती मुकाबले से पहले सीएसके ने ऋतुराज को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी है। एशियन गेम्स में ऋतुराज कप्तानी में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।

इससे पहले धोनी ने आईपीएल 2022 में भी सीएसके की कप्तानी छोड़ी थी और तब रवींद्र जाडेजा को कप्तान बनाया गया था। हालांकि तब टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और बीच सीजन में ही धोनी को वापस टीम का कप्तान बना दिया गया था।

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल के खिताब जीते है। सीएसके डिफेंडिंग चैंपियन है और इस सत्र ऋतुराज पर नए कप्तान के रूप में टीम के खिताब को बरकरार रखने चुनौती होगी।

धोनी ने सीएसके के लिए अब तक 249 मैचों में से 235 मैचों में कप्तानी की। धोनी ने सीएसके को पांच आईपीएल के अलावा दो चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी जितवाये है। धोनी ने आईपीएल में कुल 226 मैचों में कप्तानी की। जिसमें एक सत्र में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की भी कप्तानी की थी। आईपीएल में सीएसके के लिए धोनी ने कुल 212 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से टीम को 128 में जीत और 82 में हार मिली। वहीं दो मैच बेनतीजा रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें