Site icon Dainik Savera Times

कंधे की सफल सर्जरी के बाद रियान पराग ने दिया हेल्थ अपडेट

Riyan Parag Health Update

Riyan Parag Health Update

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के कंधे की सफल सर्जरी हुई है। पराग लगभग 2 साल से कंधे की इंजरी से परेशान चल रहे थे।

रियान पराग ने इंस्टाग्राम पर कंधे की सफल इंजरी की जानकारी दी है। पराग ने सर्जरी के बाद की एक तस्वीर भी साझा की है।

इंस्टाग्राम पर पराग ने लिखा, “आखिरकार कंधे की जीत हुई। जो लोग पूछ रहे थे, उन्हें बता दूं कि सर्जरी हो गई है और सब ठीक रहा। पिछले दो सालों ने मेरी ऐसी परीक्षा ली जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। कुछ दिन अच्छे रहे, कुछ निराशाजनक, और कुछ दिन ऐसे भी थे जब सिर्फ एक मैच पूरा करना ही बड़ी चुनौती थी। लेकिन मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहता था। अब एक अलग चुनौती है – ठीक होना, रिहैब और सब्र रखना। मैं जल्द ही वही काम करूंगा जो मुझे पसंद है। जल्द ही मिलते हैं।”

बीसीसीआई ने कहा था कि पराग के रिहैबिलिटेशन की देखरेख बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होगी। घरेलू या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने से पहले, उन्हें तय रिकवरी प्रोग्राम पूरा करना होगा और मेडिकल स्टाफ से मंजूरी लेनी होगी।

ये भी पढ़ें–   https://dainiksaveratimes.com/sports/gill-benefit-kohli-rohit-world-cup/

रियान पराग पिछले 2 साल से कंधे की इंजरी से परेशान रहे हैं। इंजरी की वजह से उन्हें जहां भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा, वहीं आईपीएल में भी वह कई मैच नहीं खेल पाए।

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था। कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, और वह टीम को प्लेऑफ तक लेकर आए थे, जहां गुजरात टाइटंस से हार के बाद टीम का सफर थम गया। लीग चरण के दौरान पराग को कई मैचों में इंजरी की वजह से बाहर रहना पड़ा था। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल ने टीम की कप्तानी की थी। इंजरी की वजह से ही रियान को श्रीलंका में खेली जा रही ए टीमों (भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान) की वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था।

ऑपरेशन के बाद रियान पराग न सिर्फ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल बल्कि राष्ट्रीय टीम में वापसी का भी प्रयास करेंगे।

Exit mobile version