Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

रियान पराग ने बुरे दौर से उबरने का किया खुलासा, बोले- विराट कोहली ने बुरे दौर में मेरी मदद की

April 23, 2024

रियान पराग ने बुरे दौर से उबरने का किया खुलासा, बोले- विराट कोहली ने बुरे दौर में मेरी मदद की

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग इस सीजन में शीर्ष फॉर्म में हैं। टूर्नामैंट में अब तक सात मैचों में रियान 318 रन बना चुके हैं और इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग के लिए बीते कुछ सीजन काफी खराब रहे।

हालांकि, उनकी टीम ने उनका साथ नहीं छोड़ा और कड़ी आलोचना के बावजूद आरआर ने इस खिलाड़ी को सपोर्ट किया, जिसका लाभ उन्हें आईपीएल 2024 में हो रहा है। इस बुरे दौर से बाहर आने में उनकी मदद विराट कोहली ने की, जिसका खुलासा खुद इस पराग ने किया।

रियान ने कहा, मेरे दूसरे वर्ष में मैं आईपीएल में बुरे दौर से गुजर रहा था। मैंने विराट कोहली से सलाह ली। मैंने उनसे पूछा कि इस दौर से कैसे निकला जाए और वह ऐसी परिस्थितियों को कैसे संभालते थे। मुझे उनके अनुभव से काफी मदद मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें