Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिजवान ने पाक की रिकॉर्ड जीत गाजा के लोगों को करी सर्मिपत

October 11, 2023

रिजवान ने पाक की रिकॉर्ड जीत गाजा के लोगों को करी सर्मिपत

 

हैदराबाद: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बुधवार को विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ अपनी टीम की रिकॉर्ड जीत ‘गाजा के भाइयों और बहनों’ को सर्मिपत की। रिजवान (131) ने नाबाद शतक बनाया जबकि युवा अब्दुल्ला शफीक (113) ने वनडे में अपना पहला शतक जमाया जिससे पाकिस्तान 4 विकेट पर 345 रन बनाकर विश्व कप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।

रिजवान ने बाद में एक्स पर लिखा,‘‘यह गाजा के हमारे भाइयों और बहनों के लिए है। जीत में योगदान देकर खुश हूं। पूरी टीम विशेष कर अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को इस जीत को आसान बनाने का श्रेय जाता है। शानदार मेजबानी और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का आभारी हूं। हमास के आतंकवादियों ने पिछले सप्ताह इजरायल पर हमला किया जिसमें 900 से अधिक लोग मारे गए। इसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें