खेल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी। लेकिन अब यह शादी अनिश्चितकाल के लिए टल चुकी है। शुरुआत में वजह पिता की तबीयत बताई गई, लेकिन बाद में मामले ने पूरी तरह नया मोड़ ले लिया। स्मृति मंधाना ने अचानक सोशल मीडिया पर बताया कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और अस्पताल में भर्ती हैं। इस वजह से शादी को आगे बढ़ा दिया गया है। उस वक्त तक किसी को नहीं लगा कि इसके पीछे कुछ और भी छुपा हो सकता है।
स्मृति ने पुराने पोस्ट डिलीट किए
कुछ दिनों बाद फैन ने देखा कि स्मृति ने पलाश के साथ किए गए शादी वाले पोस्ट हटाना शुरू कर दिए। यहीं से कयासों का दौर शुरू हुआ कि मामला सिर्फ पिता की तबीयत से जुड़ा नहीं है।
वायरल चैट्स ने बढ़ाई हलचल
इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। इन चैट्स में कहा जा रहा है कि पलाश किसी कोरियोग्राफर लड़की के साथ फ्लर्टी मैसेज कर रहे थे। हालांकि इन चैट्स की पुष्टि किसी तरफ से नहीं हुई है, लेकिन इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई।

पलाश की बहन पलक ने दी ये प्रतिक्रिया
पलाश मुच्छल की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने एक छोटा सा नोट जारी किया। उन्होंने कहा कि शादी सिर्फ स्मृति के पिता की खराब सेहत की वजह से टाली गई है, बाकी चल रही अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। लेकिन स्मृति और पलाश, दोनों ने अब तक चुप्पी साध रखी है।
आरजे महविश की हुई एंट्री
इस विवाद के बीच सोशल मीडिया स्टार और आरजे महविश का एक वीडियो सामने आया है। उन्हें भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड भी कहा जाता है। वीडियो में उन्होंने मजेदार लेकिन तीखे अंदाज में कहा, मर्द बहुत प्यारी चीज़ होते हैं, पूछो तो हमेशा सिंगल ही निकलते हैं। अगर मेरा वाला (बॉयफ्रेंड) किसी लड़की को मैसेज करेगा तो उसके स्क्रीनशॉट मैं वायरल कर दूंगी। मैं किसी मर्द पर भरोसा नहीं करती। कोई भी कुछ भी कर सकता है। किसी लड़की के डीएम में मेरा वाला फिर रहा हो तो मुझे जरूर बताना। उनका यह वीडियो पूरे मामले को और चर्चाओं में ले आया।
लोगों के मन में उठे सवाल
अब फैंस और सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं- क्या शादी वाकई पिता की तबीयत के कारण टली?, या फिर वायरल चैट्स इसकी वजह हैं?, क्या स्मृति और पलाश के बीच सब ठीक नहीं है? लेकिन जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक बयान नहीं देता, सच सामने आना मुश्किल है।