Site icon Dainik Savera Times

रोहन बोपन्ना-मैथ्यू इबडेन की जोड़ी मियामी ओपन पुरुष युगल के फाइनल में

मियामी: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके आस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू इबडेन की जोड़ी ने यहां मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस पर सीधे सैट में जीत से मियामी ओपन के पुरुष युगल फाइनल में प्रवेश किया। आस्ट्रेलियाई ओपन के विजेता बोपन्ना और इबडेन को वीरवार रात सैमीफाइनल में स्पेन के ग्रैनोलर्स और अर्जेटीना के जेबालोस की जोड़ी पर 6-1 6-4 की जीत के दौरान जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा। फाइनल में बोपन्ना और इबडेन का सामना क्रोएशिया के इवान डोडिग और अमरीका के ऑस्टिन क्राजिसेक की जोड़ी से होगा। बोपन्ना दुबई चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में मिली हार और इंडियन वेल्स मास्टर्स के राऊंड 32 से बाहर होने से युगल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए थे लेकिन इस जीत से उन्हें सोमवार को अपडेट होने वाली रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version