नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी के छठे राऊंड में भारतीय टैस्ट टीम के स्टार खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल के अपने-अपने राज्य की टीमों में शामिल होने के कारण उत्सुकता बढ़ गई थी। रणजी ट्रॉफी में खेलने वाली स्टार चौकड़ी का आगमन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपनी नई नीति के तहत अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में भाग लेना अनिवार्य करने के बाद हुआ, लेकिन प्रतियोगिता के दूसरे चरण के पहले दिन, ये चारों सिंगल डिजिट स्कोर पर आऊट हो गए।
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लैक्स में एमसीए शरद पवार क्रिकेट अकादमी मैदान पर रोहित की 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी में बहुप्रतीक्षित वापसी अल्पकालिक रही, जो सिर्फ 19 गेंदों पर ही खत्म हो गई, क्योंकि उन्हें जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमर नजीर ने सिर्फ 3 रन पर आऊट कर दिया। जायसवाल 4 रन बनाकर औकीब नबी का शिकार बने, जिन्होंने सुबह के झटकों का पूरा फायदा उठाया और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को तेज गेंद पर पगबाधा आऊट कर दिया। बेंगलूर में पंजाब के लिए ओपनिंग करते गिल 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर आऊट हो गए, जब कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिलाष शैट्टी ने उन्हें कैच आऊट किया।
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राऊंड सी में दिसंबर 2017 के बाद से अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए पंत क्रीज पर बहुत कम समय तक टिके रहे, क्योंकि उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के लिए 10 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाया। धर्मेंद्रसिंह जडेजा की गेंद पर स्वीप करने के प्रयास में पंत का संतुलन बिगड़ गया और वे डीप स्क्वायर लेग पर कैच आऊट हो गए। गेंदबाजी में कुछ उत्साह देखने को मिला, क्योंकि रवींद्र जडेजा ने 17.4 ओवर में 66 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जिससे सौराष्ट्र ने दिल्ली को 188 रन पर समेट दिया।
ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत
मेष: दिन शुभ रहेगा...