Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने 50 से अधिक स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की करी बराबरी

August 3, 2024

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने 50 से अधिक स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की करी बराबरी

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर लिए हैं। क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले वह चुनिंदा खिलाड़ी हैं। इसके साथ बतौर ओपनर उन्होंने इतने रन बनाए हैं। इससे पहले भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाह और सचिन तेंदुलकर भी ऐसा कर चुके हैं। 

क्रिकेट के भगवान सबसे ऊपर 
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 58 रनों की तेज पारी खेली। इसमें 7 चौके और 3 हवाई फायर छक्के लगाए। इस पारी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 15000 रन पूरे हो गए। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपन करते हुए 120वीं बार 50 से अधिक रन बनाए। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 120 बार ऐसा कारनामा कर चुके हैं। सचिन ने 120 बार 50 से अधिक स्कोर किया। विश्व क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर सबसे अधिक 146 बार 50 से अधिक स्कोर कर चुके हैं। डेविड वॉर्नर ने 361 पारियों में अपने 15 हजार रन पूरे किए। वहीं, 15 हजार रन पूरे करने में रोहित को 352 पारियां लगीं। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 331 पारियां में 15 हजार रन पूरे किए।

राहुल द्रविड की बराबरी करने से 1 रन चूके 
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 10767 रन बना चुके हैं। वह भारत के लिए वनडे में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में फिलहाल 5वें स्थान पर हैं। 18462 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर 13872 रन के साथ विराट कोहली काबिज हैं। तीसरे नंबर पर 11221 रन के साथ सौरव गांगुली हैं। चौथे स्थान पर भारत की द वॉल राहुल द्रविड हैं। उनके 10768 रन हैं यानी रोहित शर्मा, राहुल द्रविड की बराबरी करने से महज 1 रन से चूक गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें