Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा समय के सर्वाधिक लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। रोहित जहां भी जाते हैं, उनके साथ सेल्फी लेने वाले फैंस की भीड़ लग जाती है। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अगला मैच रायपुर में रविवार को होने वाला है। दोनों टीमें इस मैच के लिए रायपुर में पहुंच गई हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए यहां भी फैंस के बीच क्रेज दिखा।
मुंबई इंडियंस ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 42-सेकंड का वीडियो शेयर किया है। इसमें रोहित शर्मा को सामने पाकर एक महिला फैन की खुशी देखते बनती है। वीडियो में रोहित टीम बस में जा रहे होते हैं। इतने में एक महिला उनका नाम लेते हुए सेल्फी के लिए उनके पास दौड़ी हुई आती है।
बच्चे के साथ तस्वीर खिंचवा के बढ़े आगे
महिला फैन रोहित को देख इतनी खुश है कि उन्हें गले लगाने को दौड़ती है। रोहित फैंस से हाथ मिलाते हैं। महिला फैन रोहित के लिए ‘आप बेस्ट हो’ कहते हुए अपना फोन निकालती है और सेल्फी लेने की कोशिश करती है। फोन में किसी खराबी के कारण वह सेल्फी नहीं ले पाती और फिर कहती है कि मेरा फोन ऑफ हो गया। इतने में रोहित एक बच्चे के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं और अपनी बस की तरफ बढ़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें- RR vs GT: कौन मारेगा बाजी? खतरनाक बैटिंग लाइनअप वाली टीमों के बीच मुकाबला आज? जानें किसका पलड़ा भारी
रुक जाइए मेरा फोन बंद हो गया था…
फैन दूसरा फोन मंगवाती है और रोहित के पीछे ये कहते हुए दौड़ती है कि रुक जाइए मेरा फोन बंद हो गया था।
आप जल्दी कर लो मैडम…
रोहित कहते हैं तो अभी क्या करूं मैं? आप जल्दी कर लो मैडम। महिला देरी के लिए रोहित से क्षमा मांगते हुए उनके साथ सेल्फी लेती है। सेल्फी लेने के बाद महिला काफी खुश नजर आती है, जबकि रोहित बस में चले जाते हैं।
विस्फोटक पारी की उम्मीद
इंजरी की वजह से कई मैचों से बाहर रहे रोहित ने मुंबई के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में वापसी की थी और 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। रविवार को RCB के खिलाफ होने वाले मैच में भी रोहित के फैंस उनसे ऐसी ही विस्फोटक पारी की उम्मीद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर खाली हाथ चली गर्लफ्रेंड, तीन बैग उठाकर पीछे-पीछे चलते दिखे अर्शदीप, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मेष: दिन शुभ रहेगा...