Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rohit Sharma ने बनाया World Cup में छक्कों का World Record

November 19, 2023

Rohit Sharma ने बनाया World Cup में छक्कों का World Record

अहमदाबादः भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल के दौरान वनडे प्रारूप में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने का वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने 50 ओवर के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 86 छक्के लगाए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ क्रिस गेल के 85 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रोहित और गेल के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 63 छक्के लगाए। इस लिस्ट में चौथा नाम श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का है, जिन्होंने वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 53 छक्के लगाए हैं।

यह गेल का दूसरा रिकॉर्ड है जिसे रोहित ने इस विश्व कप के दौरान तोड़ दिया है। कुछ दिन पहले ही भारतीय कप्तान ने गेल का वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा था। रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित ने अच्छी शुरुआत की और ट्रैक पर उतरते ही मैक्सवेल पर छक्का जड़कर गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। रोहित ने विश्व कप 2023 में 11 मैचों में 597 रन बनाए हैं और पूरे टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें