Site icon Dainik Savera Times

रोहित-विराट को BCCI से लग सकता है बड़ा झटका, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हो सकता है डिमोशन

Virat-Rohit

Virat-Rohit

खेल डेस्कः टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस साल BCCI की तरफ से बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड A+ कैटेगरी को पूरी तरह खत्म कर सकता है और सिर्फ A, B और C ग्रेड को ही जारी रखेगा। अगर यह नया सिस्टम लागू होता है, तो रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का भी डिमोशन तय माना जा रहा है।

विराट और रोहित को ग्रेड B में किया जा सकता है शामिल

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI एक नए तरह का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मॉडल लाने पर विचार कर रहा है। BCCI सूत्रों की मानें तो A+ कैटेगरी हटने की स्थिति में विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड B में रखा जा सकता है, जबकि रवींद्र जडेजा भी इसी ग्रेड में जा सकते हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह को ग्रेड A में शामिल किया जा सकता है।

ये भी देखें :- BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने संभाला कार्यभार

सिलेक्शन कमिटी ने सुझाया कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर में बदलाव

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने BCCI को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर में बदलाव करने का सुझाव दिया है। कमिटी ने 7 करोड़ रुपये वाली A+ कैटेगरी को खत्म करने और सिर्फ A, B और C ग्रेड रखने की सिफारिश की है। अब तक A+ ग्रेड के खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये, A ग्रेड को 5 करोड़, B ग्रेड को 3 करोड़ और C ग्रेड को 1 करोड़ रुपये मिलते थे। हालांकि, नए मॉडल के लागू होने पर सैलरी स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया जा सकता है।

पिछले साल A+ ग्रेड में थे ये चार खिलाड़ी

BCCI ने पिछला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट अप्रैल 2025 में जारी किया था। उस समय रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह A+ कैटेगरी का हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें :- हिमाचल में घरेलू बिजली दरों में राहत की तैयारी, इतनी सस्ती होगी बिजली

Exit mobile version