जयपुर: रोहित शर्मा (155) की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने बुधवार को विजय हजारे टूर्नामैंट एलीट ग्रुप सी मुकाबले में सिक्किम को 117 गेंदे शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। 237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए अंगकृष रघुवंशी और रोहित शर्मा की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े। मुंबई का पहला विकेट अंगकृष रघुवंशी (38) के रूप में गिरा। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। रोहित शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते शतकीय पारी खेली।
ये भी पढ़ें: ਹੁਣ ਬਜ਼ੁਰਗ ਨਹੀਂ ਜਾ ਸਕਣਗੇ Canada, ਅਸਲ ਸੱਚ ਆਇਆ ਸਾਹਮਣੇ
उन्होंने 94 गेंदों में 18 चौके और 9 छक्के उड़ाते हुए 155 रन की मैच विजयी पारी खेली। वह 30वें ओवर में दूसरे विकेट के रूप में आऊट हुए। मुंबई ने 30.3 ओवर में 2 विकेट पर 237 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। मुशीर खान (27) और सरफराज खान (आठ) रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 236 का स्कोर खड़ा किया। आशीष थापा ने सिक्किम के लिए सर्वाधिक 79 रन की पारी खेली। के साई सत्विक ने (34), क्रांति कुमार (34), रॉबिन लिम्बो (नाबाद 31), गुरिंदर सिंह और पलजोर तमांग ने 10 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए शादरुल ठाकुर ने 6 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट झटके। तुषार देशपांडे, तनुष कोटियान, शम्स मुलानी और मुशीर खान ने एक-एक बल्लेबाज को आऊट किया।
ये भी पढ़ें: Big Breaking: SSP Ravjot Kaur Grewal ਮੁੜ ਬਹਾਲ

