Site icon Dainik Savera Times

‘वो फिर हंसेंगे’ वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा की बेटी का VIDEO Viral

Rohit Sharma

Rohit Sharma

स्पोर्ट्स डेस्क: वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार के बाद भारत का तीसरा वनडे विश्व कप खिताब जीतने का ख्वाब चकनाचूर हो गया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने फाइनल से पहले विश्व कप में खेले सभी 10 मैच जीते थे, लेकिन अंतिम मैच में जीतने से चूक गई। इस हार के बाद जहां क्रिकेट फैंन्स दुखी हैं वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी अभी तक इससे उभर नहीं पाए हैं। खिलाड़ियों के हाल का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

 

भारत की हार का सबसे ज्यादा असर टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर पड़ा, वह तो मैदान में ही उदास हो गए थे। इसी बीच रोहित की बेटी का एक साल पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रोहित की बेटी समायरा को यह कहते हुए सुना जा रहा है, “वो एक कमरे में हैं, वो लगभग सकारात्मक हैं और एक महीने के भीतर वो फिर से हंसेंगे।” समायरा के इस वीडियो के जरिए लोग हिम्मत दे रहे हैं कि रोहित एक बार फिर पूरे जोश के साथ कमबैक करेंगे।

 

बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित के अब टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने की संभावनाएं नहीं हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप की शुरुआत से पहले सबसे छोटे प्रारूप में अपने भविष्य पर चर्चा की थी. नवंबर 2022 में भारत के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से रोहित ने सबसे छोटे प्रारूप में एक भी मैच नहीं खेला है। हार्दिक पंड्या ने तब से ज्यादातर टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की कप्तानी की है

Exit mobile version