Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका दौरे के खिलाफ रोहित, विराट और बुमराह को दिया जा सकता है आराम

July 10, 2024

श्रीलंका दौरे के खिलाफ रोहित, विराट और बुमराह को दिया जा सकता है आराम

नई दिल्ली: टी-20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद सीनियर प्लेयर्स रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इस महीने के अंत में श्रीलंका दौरे के लिए आराम दिया जा सकता है। भारत को 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलने हैं। इंडियन एक्सप्रैस की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई बंगलादेश दौरे पर लौटने से पहले 3 सीनियर प्लेयर्स को दौरे के लिए आराम देना चाहता है, जहां भारत 19 सितंबर से 2 टैस्ट और 3 टी-20 खेलेगा। रोहित, कोहली और रवींद्र जडेजा ने पिछले महीने टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, हालांकि वे अन्य प्रारूपों में भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे। बीसीसीआई संभवत: अगले सप्ताह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा करेगा। जानकारी के अनुसार, ‘सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया जा सकता है, जिससे वो अगले कुछ बड़े मुकाबलो के लिए तैयार रहें। रोहित, विराट और बुमराह को आराम की पेशकश की गई है और वे सितंबर में बंगलादेश के खिलाफ टैस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे।’ बोर्ड चाहता है कि सितंबर में पूरे सत्र के लिए वापसी से पहले इन सीनियर प्लेयर्स को पूरा आराम मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें